April 23, 2024

The Bihar

Bihar's #1 Online Portal

बिहार को लूट रही है नीतीश सरकारः मनोज तिवारी

1 min read

manoj-tiwariमैं बिहार के विकास के लिए वोट मांगने दिल्ली से चलकर भभुआ आया हूं। आप कभी जाति तो कभी किसी और के नाम पर वोट दिए इस बार अपने बिहार व खुद के भविष्य के निर्माण के लिए वोट दीजिए। यहां की नीतीश सरकार भाजपा के वोट पर जीत कर सरकार में आई और भाजपा से कन्नी काट लिया। जिसके साथ ही बिहार का विकास रुक गया।

नीतीश सरकार अब केवल बिहार को लूटने का काम कर रही है। उक्त  बातें दिल्ली के सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता मनोज तिवारी ने भभुआ नगर पालिका मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि नीतीश अब अपने पार्टी के बिगड़ते भविष्य को देखते हुए जंगलराज वालों से गठबंधन कर लिया है। यह आप कार्यकर्ताओं के सामने बहुत बड़ी चुनौती है।

भाजपा की स्वच्छ सरकार चाहिए या फिर जंगलराज-2 की। इस निकम्मी सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है। हम कार्यकर्ताओं का आह्वान करते है कि वे आगे आए और अपने स्वाभिमान की लड़ाई में भाजपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर मोदी के सपने को साकार क रें। कार्यक्रम में सांसद ने निसिझां के विकास के पिता को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विकास को शहीद का दर्जा देती है।

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में नरेन्द्र मोदी के जनसभा में हुए बम विस्फोट में विकास की मौत हो गई थी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आनंद भूषण पांडेय व गुप्तनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश भष्ट्राचार फैलाने वालों से समझौता कर बिहार की जनता को छला है। हम कार्यकर्ताओं का पहला हक है कि ऐसे छलिया को सबक सिखाया जाय।

हेमंत चौबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप दागियों को दरकिनार करते हुए स्वच्छ छवि वालों को अपना प्रतिनिधि चुनें। सम्मेलन को रामगढ़ के भाजपा के विधान सभा चुनाव में पूर्व प्रत्यासी रहे सुधाकर सिंह  ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय ने की व संचालन पार्टी के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन के संयोजक दिनेश गुप्ता , रामबचन पांडेय, सुजीत सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा जायसवाल, विमलेश पांडेय, गिरजा शंकर तिवारी, देवलाल पासवान, प्रेमप्रकाश पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, मन्नान हुसैन आदि ने भी अपनी बातें रखी।

Courtesy: Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *