April 24, 2024

The Bihar

Bihar's #1 Online Portal

विकास के लिए देंगे डेढ़ लाख करोड़

1 min read
कटिहार। आंध्रप्रदेश की तर्ज पर विकास के लिए डेढ़ लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज बिहार को मिलने वाला है। यह पैसा केंद्र सरकार देगी। इसे बिहार के विकास का रास्ता खुल जाएगा।
पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार ने यह बात कही। कुमार ने कहा कि बिहार सरकार अपराध रोकने में विफल रही है। कटिहार में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। कदवा के र्भी गांव में दौरा करने के बाद यह बात उनके सामने आई है। वैसे लोगों के नाम सूची में है, जिनके घर आज तक शौचालय बना ही नहीं है।
उन्होंने बिहार सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पहली बार केंद्र की सरकार ने किसानों के हित के लिए 33 प्रतिशत फसल क्षति पर मुआवजा देने का एलान किया है। बिहार में रोजगार के अभाव में मजदूर दूसरे प्रदेश में पलायन करने को मजबूर है।

Courtesy: Patrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *