April 20, 2024

The Bihar

Bihar's #1 Online Portal

प्रखंड मुख्यालय में आत्मदाह करेंगी मुखिया

1 min read

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के भदवास पंचायत की लगभग दस लाख रुपये की योजना राशि गबन करने वाले पंचायत सचिव पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पंचायत की मुखिया सविता देवी प्रखंड मुख्यालय में आत्मदाह करेंगी।

मुखिया ने बताया कि वे इस संबंध में डीएम व तमाम सक्षम पदाधिकारियों को जानकारी दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव ने विभिन्न विकास योजना की राशि वर्षो पूर्व ही निकासी कर ली थी। अब तक एक भी योजना पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। इस संबंध में उन्होंने वरीय पदाधिकारी को कई माह पूर्व आवेदन दिया था। उनकी शिकायत पर प्रतिनियुक्त जांच अधिकारी ने जांच भी की। शिकायत को उन्होंने सत्य भी पाया। उन्होंने अपने वरीय पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन भी सौंप दिया। बावजूद सक्षम अधिकारी के स्तर से पंचायत सचिव के खिलाफ किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुयी। महिला मुखिया ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से परेशान होकर वे 17 जून मंगलवार को 11 बजे प्रखंड मुख्यालय में आत्मदाह करेगी जिसकी सूचना सभी वरीय पदाधिकारी को दस दिन पूर्व ही वे दे चुकी हैं। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर महुआ के बीडीओ आफताब आलम ने कहा कि मुखिया के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। पर वे उनके स्तर से की जा रही कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। वे निर्धारित समय पर आत्मदाह करने पर आमदा हैं। मुखिया द्वारा आत्मदाह करने की दी गयी सूचना से पंचायत ही नहीं पूरे प्रखंड क्षेत्र के गांव, पंचायतों में हड़कंप सा मच गया है। मुखिया संघ ने जिला प्रशासन से दोषी पंचायत सचिव के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Courtesy: Jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *