March 28, 2024

The Bihar

Bihar's #1 Online Portal

नीतीश ने दी चुनौती, हिम्मत है तो मेरे खिलाफ कोई चेहरा सामने करे भाजपा

1 min read

nitish-kumarमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई चेहरा है तो वे सामने करें। भाजपा सिर्फ बोलने में विश्वास रखती है और हम काम करके दिखाने में। लोकसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के सारे वादे बयानबाजी साबित हुए लेकिन हमारा काम जमीन पर दिख रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर भागलपुर, नवगछिया एवं बांका जिले के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना नारा बदल कर जय श्रीराम की जगह जय जीतनराम कर लेना चाहिए। जीतनराम मांझी को कोसने वाली और रिश्तेदारों को नौकरी देने के मामले में उन पर मुकदमा करने वाली भाजपा आज मांझी को अपनी गोद में बैठा रही है। भाजपा गोयबल्स की पार्टी है और इसके दुष्प्रचार का सामना कार्यकर्ता मुंहा-मुही से करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज हमने स्थापित किया और आज गठबंधन के कारण भाजपा भ्रम फैला रही है कि यहां जंगलराज आ गया। नीतीश कुमार के रहते जंगलराज अकल्पनीय है। उन पर किसी का दबाव काम नहीं करता। पद के लिए उनकी कभी कोई इच्छा नहीं रही है। सरकार का कार्यक्रम बिहार 2025 विश्व का पहला कार्यक्रम है जिसमें चार करोड़ लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी राय से सरकार अगस्त के पहले सप्ताह में विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी।

व्यवसायी प्रकोष्ठ को दिया गया प्रशिक्षण : इसके पूर्व जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व टीम प्रशांत ने व्यवसायी प्रकोष्ठ के सदस्यों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह भी उपस्थित थे।

Courtesy: Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *