कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नंदकिशोर : नीतीश-लालू गठबंधन जहर का प्रतीक
1 min readगया। वजीरगंज में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि तीतीश व लालू का गठबंधन जहर का प्रतीक है। इसे बिहार की जनता कभी स्वकार नही करेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सबको पसंद है। उधर, सम्मेलन के बाद लौटते समय नंदकिशोर यादव को कुछ ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों, दलितों, किसानों तथा महिलाओं के हित मे काम कर रही है। मोदी सरकार ने गरीबों का बीमा करने की अच्छी पहल की है।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार गरीब विरोधी तथा घोटालों की सरकार थी। इसपर मोदी सरकार ने काबू पा लिया है। इसे विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं। मोदी की सरकार को अस्थिर करने के लिए वे नए गठबंधन बना रहे हैं।
सम्मेलन से लौटते समय प्रखंड मुख्यालय के निकट किसानो के एक समूह ने श्री यादव को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट किया। उनका कहना था कि भाजपा सिर्फ झूठी घोषणाएं करती है।
Courtesy: Jagran