March 19, 2024

The Bihar

Bihar's #1 Online Portal

अभाविप ने किया नरपतगंज थाने का घेराव

1 min read

अररिया। नरपतगंज थाने में सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर दहेज हत्या के आरोपितों का बचाव करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रखंड के मिरदौल पंचायत में 23 मई को दहेज के लिए फारबिसंगज के वीरेंद्र साह की पुत्री की निर्मम हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया। मृतका के पति गणेश साह समेत सात पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन 25 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में आनाकानी कर रही थी।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन तिवारी ने कहा कि थाने में पुलिसिंग चरमरा गई है। उन्होंने थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग की। बाद में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने 24 घटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में अभाविप के राजन तिवारी, कालेज अध्यक्ष नीरज निराला, बुलबुल यादव, उमेश राणा, कुंदन कुमार, विवेक कुमार, दिलखुश झा, रूपेश यादव, गोलू श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार, मिथिलेश मंडल, रविन्द्र पासवान, राजेश कुमार, गोपाल राय, अशोक भारती, राघव कुमार आदि शामिल थे।

Courtesy: Jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *