‘विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के पास बिहार चुनाव को चेहरा नहीं’
1 min readपटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं घोषित करने के मुद्दे पर चुटकी लेते हुए बुधवार को कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वालों के पास प्रदेश में चुनाव लडऩे को एक चेहरा तक नहीं है।
यादव ने ट्विटर पर लिखा कि कितनी जिल्लत की बात है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी के पास बिहार में एक चेहरा भी नहीं जिसके नाम पर वो चुनाव लड़ सके।
इससे पूर्व यादव ने भाजपा पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए पार्टी को निरवंश तक कह डाला था।
उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) और राजद के बीच गठबंधन होने के बाद लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की ओर से लगातार भाजपा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी जा रही है। राज्य में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव संभावित हैं।
Courtesy: Patrika