April 24, 2024

The Bihar

Bihar's #1 Online Portal

सिवाईपट्टी में माओवादियों ने मोबाइल टावर फूंका

1 min read

siwaipatti-mobile-towerमुजफ्फरपुर : सिवाईपटटी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव में रविवार की रात नक्सलियों ने एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को फूंक दिया। नक्सली संगठन द्वारा आहूत बंद के अंतिम दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में महिला दस्ता भी शामिल था। लेवी नहीं देने के कारण यह घटना घटी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। टावर के ऑपरेटर रजनीश कुमार ने दो दर्जन से अधिक अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह हुई घटना

रविवार की देर रात करीब 30 से 35 की संख्या सशस्त्र नक्सलियों ने हरशेर गांव स्थित मोबाइल टावर पर हमला बोल दिया। पहले ऑपरेटर को कब्जे में लेकर उसकी पिटाई की। फिर उससे चाबी छीन उसे बगल मे बगीचे में लीची के पेड़ से बाध दिया और पेट्रोल छिड़क कर टावर में आग लगा दी। जेनरेटर का बैट्री लेकर चलते बने। जाते समय माओवादियों ने नारेबाजी भी की।

चला सर्च अभियान

घटना की सूचना मिलने पर भी कोई अधिकारी भय से रात में घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे सिवाईपट्टी पुलिस दलबल के साथ पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, एएसपी अभियान राणा ब्रजेश के नेतृत्व मे एसटीएफ एवं चीता दस्ता के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं सर्च अभियान चलाया गया।

वर्जन :

‘ऑपरेटर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। लेवी की मांग की बात सामने नहीं आई है।’

रामविनय शर्मा

थानाध्यक्ष, सिवाईपट्टी।

Courtesy: Jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *